समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाजपा संासद का किया विरोध

कन्नौज: समाजवादी पार्टी की ओर परशुराम की प्रतिमा लगाने की कवायदों के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है. सुब्रत पाठक ने कहा है कि देश का ब्राह्मण जातिवादी नहीं है बल्कि राष्ट्रवादी है और वो भारत माता की पूजा करता है. 


'ब्राह्मणों का वोट पाकर सत्ता हासिल करने का सपना'
बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जय परशुराम का नारा लगाकर ब्राह्मणों का वोट पाना चाहते हैं. वे ब्राह्मणों के वोट के जरिये फिर से सत्ता हासिल करके उत्तर प्रदेश को लूटने का सपना देख रहे हैं. 


'देश के भगवान और महापुरुषों को जाति में न बांटे'
सुब्रत पाठक ने ये भी कहा है कि अखिलेश यादव के लिए अच्छा होगा कि वो हमारे महापुरुषों और भगवानों को जातियों में न बांटें. 'राम को क्षत्रिय, कृष्ण को यादव और परशुराम को ब्राह्मण बता कर संगठित हुए समाज की एकता को तोड़ने का प्रपंच अखिलेश रच रहे हैं.' उन्होंने कहा कि अखिलेश को पता होने चाहिए कि 'इस देश का ब्राह्मण जातिवादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी है। सपा सांसद के इस ब्यान से क्षुब्ध है। समाजवादी पार्टी के नेताओ ने कहा कि सुब्रत पाठक की सपा कड़े शब्दों में निंदा करती हैं सपा ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है जिसकी मिसाल जनेश्वर मिश्र पार्क है। जातिवाद में सपा ने कभी विश्वास नही रखा और नही रखेगी। भाजपा ब्राह्मणो  की हितैषी अगर है तो कन्नौज में सांसद बताए किस गाव में विकास कराया है। कन्नौज जनपद के छिबरामऊ के पूर्व सपा विथायक अरविंद यादव ने सांसद सुब्रत पाठक को विकास कार्यों की तुलना करने और बदहाल व्यवस्था को निशाना बनाते हुए कहा