ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति ने आलोक शुक्ला को जिला अध्यक्ष व प्रीति तिवारी को महिला जिला अध्यक्ष घोषित किया।

आज ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के तत्वाधान में जनपद फर्रुखाबाद में पदाधिकारियों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीपक जलाकर की गई। सभी पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मीटिंग में प्रदेश व जनपद के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार एवम् समाज की दयनीय स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज का उत्थान किस प्रकार किया जाए इस पर सभी पदाधिकारी ने अपने अपने विचार रखें । बैठक का संचालन प्रदेश प्रभारी नंदकिशोर दुबे द्वारा किया गया । अतुल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की स्थिति बहुत ही दयनीय है प्रदेश सरकार ब्राह्मणों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य नहीं कर रही है। सभी पदाधिकारियों ने सरकार से सवर्ण आयोग  के गठन की मांग रखी। ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी ने संगठन का विस्तार करते हुए आलोक शुक्ला को फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष व प्रीति तिवारी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से अपेक्षा कर कहा कि वे संगठन को निरंतर प्रगति की ओर बढ़ाएंगे और ब्राह्मणों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। वही आज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नारायण दत्त दिवेदी का जन्मदिन होने से सभी पदाधिकारियों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। और पूरे हर्षोल्लास के साथ केक काटकर व उनको फूल मालाओं से लादकर जन्मदिन मनाया। सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी भगवान परशुराम जी से की। बैठक में मुख्य रूप से नंद किशोर दुबे, अतुल मिश्रा, अविनाश सारस्वत, शिवम मिश्रा, प्रीति तिवारी, आलोक शुक्ला, मनीष ,गुंजन अग्निहोत्री ,सुमित, आदि लोग उपस्थित रहे।                  


  अविरल दीक्षित की रिपोर्ट