एंबुलेंस नहीं आई तो टेंपो से गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया

नोएडा।। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-5 हरौला की गर्भवती महिला को एंबुलेंस नहीं मिली तो उसका पति टेंपो से जिला अस्पताल लेकर आया। रविवार दोपहर महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला का पति मुर्शीद ने बताया कि दो बार एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद मालवाहक वाहन से पत्नी को अस्पताल लाना पड़ा।


सेक्टर-5 हरौला के रहने वाले मोहम्मद मुर्शिद ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी नरगिस को प्रसव पीड़ा हुई। उसने बताया जानकरी मिलने वह घर पहुंचा तो पत्नी परेशान थी। लिहाजा उसने 102 नंबर एंबुलेंस पर तीन बार कॉल किया। दो बार बात हुई। एक बार नहीं हुई। उसने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी ने दो बार एंबुलेंस के पहुंचने की बात कही, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। प्रसव पीड़ा बढ़ता देख उसने टेंपो से पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां जांच के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।


गर्भवतियों को सबसे अधिक परेशानी
खोड़ा से आई आठ महीने की गर्भवती महिला की 6 जून को मौत हो गई थी। वह 13 घंटे तक 8 अस्पताल भटकती रही थी। हॉटस्पॉट से होने के कारण उसे किसी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया था। इससे पहले भी कई गर्भवतियों को अस्पतालों में परेशानी आई। जिला अस्पताल में ही गर्भवती महिला के रेफर किए जाने और एंबुलेंस नहीं देने के बाद मुख्य गेट पर ही बच्ची को जन्म दिया था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी।