छिबरामऊ। सेवा, समर्पण व संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंदों तक मास्क व सैनिटाइजर पहुंचा रहे हैं। जनसेवा का यह कार्य बूथ स्तर पर चल रहा है।
पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक अर्चना पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के दिशा निर्देशन में मोहल्ला बनवारी नगर सेक्टर में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उषा उपाध्याय ने नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता एवं सेक्टर संयोजक मनोरमा दुबे की मौजूदगी में बूथ नंबर 154 के अध्यक्ष रबी गुप्ता, 155 के अध्यक्ष गणेश शंकर शुक्ला, 162 के अध्यक्ष रबी बाल्मीकि, 163 के अध्यक्ष राजन बाल्मीकि, 164 के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला और बूथ नंबर 165 के अध्यक्ष राज नारायण दीक्षित को जरूरतमंदों में वितरण के लिए मास्क व सैनिटाइजर दिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा भाजपा अपने सामाजिक दायित्वों के साथ सेवा कार्यों की श्रंखला में गांव गरीब की दहलीज तक पहुंच रही है। पार्टी अपने लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय व प्रण अंत्योदय के संकल्प और निरंतर राजनीतिक गतिविधियों के साथ अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का अनवरत निर्वहन करती है।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उषा उपाध्याय ने कहा भाजपा अपने सेवा कार्यों से जनमानस के साथ सतत जुड़ी हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश लड़ रहा है। ऐसे में कोरोना संकट काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ मोदी किचन चलाकर जरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध कराया वहीं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घर पर मास्क बनाकर वितरण का काम किया। अब पार्टी कार्यकर्ता मास्क व सैनिटाइजर वितरण की जनसेवा के साथ बूथ दर बूथ जनता की दहलीज पर पहुंच रहे हैं। यही भाजपा की संस्कृति है और यही भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के संस्कार हैं