पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल ।

मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली नया आबादी में  पुरानी रंजिश के कारण रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
 
दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ, फायरिंग भी की गई। 


अचानक हुए पथराव और फायरिंग से मौहल्ले में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव की सूचना पर पुलिस देरी से मौके पर पहुंची। 
पुलिस को देखकर मौहल्ले में  मौजूद झगड़ा करने वाले लोगों ने भागने का प्रयास किया। 
इन लोगों को भागता देख पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। 
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र में भर्ती कराया है। 
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
मौहल्ला नयाआबादी में आरिस तथा दानिश के बीच एक हफता पहले कहासूनी होने के बाद मारपीट हो गई थी। 


मौहल्लेवासियों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया था। 


एक हफता पहले हुऐ झगडे में पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
 इसी का फायदा उठातें एक पक्ष ने पुलिस वालो को अपनी बात मनवाने के लिये  महगें मोबाइल भी दियें थें 
जो मोहल्ले में चर्चा का विसय बना हुआ हैं। 


जिसके बावजूद भी दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। आज सायं दोनों पक्षों के बीच हुई कहासूनी हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी डन्डे चले, इतना ही नही फायरिंग के साथ पथराव भी किया गया। शोर शराबे की आवाज पर घरों से बाहर आए लोगों ने शोर मचाया। पथराव फायरिंग के कारण तमाशबीन बने लोगों में भगदड़ मच गई। हंगामा और फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहे आठ व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने एक पक्ष से घायल हुए गुल मौहम्मद, दीन मौहम्मद, अमीरुद्वीन, आबिद, आरिस अस्पताल में भर्ती कराया, वही दूसरे पक्ष से घायल हुए इरफान, दानिश, नौशाद, दिलशाद, रूकसाना को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौहल्ले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए काम्बिंग भी की। अभी दोनो ंपक्षों से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। 
देखा जाऐ तो वो लोग अभी पुलिस पकड़ से दूर है जो विडियो में हत्यार लहराते देखे जा रहे है।