अंतिम संस्कार तक करना नहीं चाहते।                              

 उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में भी यह देखने को मिला जहां एक मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जिला अधिकारी सुहास एलवाई व अन्य अधिकारियों ने मृतक का अंतिम संस्कार कराया जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार चौहान ने बुधवार को बताया कि बीते मंगलवार को सेक्टर 19 निवासी 60 वर्षीय एक वृद्ध अशोक कुमार सिंह की मृत्यु कोरोना से हो गई, वह ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में भर्ती थे। मृतक की पत्नी भी उसी अस्पताल में भर्ती है उनका भी कोरोना का इलाज चल रहा है। अशोक कुमार सिंह की मृत्यु के बाद उनके रिश्तेदारों व परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए कहा गया तो उनके सभी रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार में आने या अंतिम संस्कार करने में असमर्थता दिखाई। तब मृतक की बेटी सोमलता सिंह जो गुजरात में रहती है उन्होंने डीएम को फोन पर अंतिम संस्कार कराने का आग्रह किया। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि डीएम सुहास एलवाई व जिले के अन्य अधिकारियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सेक्टर 94 में अशोक कुमार सिंह का अंतिम संस्कार कराया।