कन्नौज की जामा मस्जिद से पुलिस पर हमला कई पुलिस कर्मी घायल

कन्नौज में लाकडाउन के बावजूद मोहल्ला काजियाना  जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए जुट रही भीड़ को रोकने पहुंची हाजी शरीफ पुलिस चैकी के पुलिस कर्मियों पर मस्जिद की भीड़ ने किया हमला। इस हमले में एलआईयू कर्मी समेत कई पुलिस कर्मी हुए घायल। सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल पुलिस कर्मियों को बिनोद दीक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया !  पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उपद्रवियों पर पुलिस बल के साथ किसी तरह काबू पाया है 11 लोगों के गिरफ्तार होने की 
खबर मिल रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।