मुजफ्फरनगर । . प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई का काम स्थानीय प्रशासन ने जुर्माने के रूप में वसून करने का अमल शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के 53 आरोपियों से 23 लाख 41 हजार रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले जायेंगे। अधिकृत सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि 20 दिसम्बर को सीएए को लेकर शहर में जगह जगह हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित किया था। इन सभी को सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने की क्षतिपूर्ति करने के लिए नोटिस भेजे गये है। इस मामले में न्यायालय ने भी कहा है कि चिन्हित किये गये 53 आरोपियों से 23 लाख 41 हजार रूपये की धनराशि वसूल की जाये। मामले की जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन अमित सिंह ने संबंधित थानेदारों से आरोपितों के बारे में आख्या और सबूत मांगे हैं। जिनके आधार पर उपद्रव करने वाली की संपत्ति से नुकसान की भरपाई होगी। इस मामले में एडीएम प्रशासन को पुलिस की ओर से 53 आरोपितों के खिलाफ पुख्ता सुबूत दिए गए हैं। सिविल लाइन पुलिस की ओर से 59 उपद्रवियों के नाम दिए गए थे। इनमें से दो आरोपितों सरफराज निवासी इमरान कालोनी और मुजफ्फर अली निवासी महमूदनगर के नाम दो बार रिपोर्ट में उल्लेख किए गए। इनमें से चार आरोपित नाबालिग निकले। श्री सिंह ने कहा कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उपद्रव के दौरान नुकसान का मूल्यांकन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग से कराया गया। कुल 21 वाहनों की क्षति के लिए 21़ 50 लाख और पुलिस विभाग को हुई अस्त्र.शस्त्र की क्षति के लिए 1़ 91 लाख रुपये तय किए गए। तहसीलदार सदर आरोपितों की संपत्ति से वसूली करें
मुजफ्फनगर में सीएए हिंसा के 53 आरोपी चिन्हित, अब होगी वसूली
• Salim Khan