भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति का सजीव नमूना है ताज - ट्रम्प

आगरा। बेमिसाल मोहब्बत की अनोखी दास्तां को एक यादगार इमारत देने वाले शेहशाह को हमेशा याद किया जाता रहेगा।  ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति का सजीव नमूना है। भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आगरा पहुंचे श्री ट्रम्प ने सपरिवार करीब एक घंटा ताजमहल परिसर में बिताया और प्रेम की अनूठी स्मारक को हर कोने से जी भर कर निहारा। श्री ट्रम्प पत्नी मिलेनिया का हाथ थामे गाइड से अनमोल धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे वहीं उनकी पुत्री एवं सलाहकार इवांका अपने पति जैरेड कुशनर के साथ ताज की खूबसूरती को आंखों में बसाने काे आतुर थी।  भव्य स्वागत से अभिभूत ट्रंप ने कहा. आज से भारत का हमारे दिलों में विशेष स्थान ताजमहल परिसर में पहुंचने पर श्री ट्रम्प ने विजिटर बुक में अपना संदेश लिखाए ष् ताजमहल हमें प्रेरित और चकित करता है। इसे समय में बांध कर नहीं रखा जा सकता। ताज भारत के धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है।  इससे पहले भारत के साथ रिश्तों में गर्माहट एवं मजबूती प्रदान करने का संकेत देते हुये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताजमहल में प्रवेश से पहले ट्वीट किया ष् अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएँगेए अपने लोगों को सम्पन्न बनाएँगेए बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएँगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएँगेण्ण्ण् और यह तो शुरुआत ही है। ष् उधर इवांका पति जैरेड का हाथ थामे प्रेम की अद्वितीय स्मारक की खूबसूरती को निहारती रहीं। इस दौरान उन्होने ताज को यादों में समेटने के लिये कई फोटो खिचवांई। इससे पहले श्री ट्रम्प ने एक के बाद एक दो ट्वीट हिन्दी भाषा में करके भारत और उसकी राष्ट्रीय भाषा के प्रति आदर व्यक्त किया था। गुजरात पहुंचने पर उन्होने इससे पहले ट्वीट किया था ष् प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं स अमेरिका भारत को  प्रेम करता है . अमेरिका भारत का सम्मान करता है . और अमरीका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे। ष् आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रम्प दंपत्ति का स्वागत राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया। कलाकारों ने लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से विशेष मेहमान का मनोरंजन किया और उन्हे देश की विविधता का अहसास कराया। ट्रम्प आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।