पटाखा फैक्ट्री मे भंयकर विस्फोट पांच की मौत, मकान हुआ जमीदोज

शामली। पटाखा बनाने वाली फर्माे में आये दिन हादसे हो रहे है जिसमें जानो का नुकसान भी हो रहा है। उत्तर प्रदेश में शामली के कांधला क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कांधला कस्बे के दिल्ली.सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटाखा फैक्टरी फरमान फायर वक्र्स में सात लोग काम कर रहे थे। फैक्ट्री में शाम को बारूद में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में गैस के सिलेंडर भी रखे थे जिनमें एक के बाद एक विस्फोट शुुरु हो गया और फैक्टरी का अधिकतर भवन जमींदोज हो गया। ।  ओ पी रावत उन्होंने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की मौके ही मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस है।  सूत्रों ने बताया कि मृतकों में कांधला निवासी इंतजार (50) निर्मला(40)रेशो (40) सुरेशो(45) तथा इस्लामपुर घसोली निवासी सेन्की(20) शामिल है। इस हादसे के बाद घायल फैक्ट्री मालिक फरहान फरार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। श्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत पहुंचायी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिये हैं। जैसा की घटना के बाद हमेशा दिये जाते है।