कन्नौज। देश विदेश में जपद कन्नौज का नाम रोशन करने वाली लाॅन बाल्स खिलाडी मनुपाल को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आला आधिकारियों दारा सम्माििनत किये जाने से छिबरामऊ में खुशी का माहौल है। लखनऊ में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल को सम्मानित किया गया। घर लौटने पर मनु पाल का नगर में जोरदार स्वागत किया गया।
लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल राजधानी में आयोजित युवा उत्सव में सम्मान पाकर लौटीं तो नगर में स्वागत किया गया। मनु पाल को यूथ आइकॉन के तौर पर सम्मानित किया गया है। मनु पाल की मां ने तिलक कर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल ने देश व विदेश में कई पदक जीते हैं।
मनु पाल को लखनऊ के राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभागए उत्तर प्रदेश व भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के सचिव राधेश्याम जुलानिया ने सम्मानित किया था। मनु पाल को यश भारती से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान रामनरायन पालए राजेश पालए अशोक पाल सिंहए वीरेंद्र पालए स्वदेश पालए चंद्रपाल यादवए रजनीश शाक्यए अजय पालए रामसरन बाथम व सर्वेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
लॉन बाल्स खिलाड़ी मनु पाल राजधानी लखनऊ में सम्मानित